वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
विकसित बिहार के 7 निश्चय योजनान्तर्गत ‘आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत तीन महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (बीएससीसी) मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना (एसएचए) एवं कुशल युवा कार्यक्रम योजना (केवाईपी) का क्रियान्वयन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र,(डीआरसीसी) सदर ब्लॉक भेड़ियाडांगी किशनगंज के द्वारा किया जा जाता है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य बिहार के युवाओं को शिक्षित करना, रोजगार प्राप्त करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है तथा रोजगार के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देकर बिहार के युवा वर्ग को सबल बनाया जाता है, ताकि बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (बीएससीसी)-बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत उच्च शिक्षा (बी.ए./ बी.एस.सी./ बी.कॉम / जी.एन.एम./ बी.टेक/ एम.टेक/ एम.बी.बी.एस./ बी.एड./ पॉलिटेक्निक/विधि/एम.बी.ए./एम.सी.ए. एवं अन्य समकक्ष) प्राप्त करने हेतु बिहार के योग्य युवा एवं युवतियों को शिक्षा ऋण जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के माध्यम से 04 प्रतिशत के साधारण ब्याज पर छात्रों को एवं 01 प्रतिशत के साधारण ब्याज पर छात्राएं एवं दिव्यांगों को उपलब्ध कराया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में दिनांक:-29.07.2025 तक कुल 230 आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है जो लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 33 प्रतिशत है। इस योजना में किशनगंज जिला का स्थान बिहार राज्य में 09 वां है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना (एसएचए)-मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजनान्तर्गत 20-25 वर्ष आयु वर्ग के इन्टर / मौलवी अथवा समकक्ष उर्तीण छात्र-छात्राओं जो अध्यनरत नही है एवं बेरोजगार है, उन्हें रोजगार तलाशने हेतु 1000 रूपये प्रति माह की दर से अधिकतम् 24 माह (02वर्ष) तक स्वयं सहायता भत्ता की राशि दी जाती है साथ ही उन्हें कुशल युवा कार्यक्रम योजना (कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान, भाषा संवाद एवं पर्सनैलिटी डेवेलपमेन्ट इत्यादि का 03 माह / 240 घंटा का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में दिनांक: 29.07.2025 तक कुल 305 आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है जो लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 18 प्रतिशत है। इस योजना में किशनगंज जिला का स्थान बिहार राज्य में 15वां है। कुशल युवा कार्यक्रम योजना (केवाईपी)-कुशल युवा कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्थापित कुल 21 कुशल युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा न्यूनतम मैट्रिक, फोकानिया एवं समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण 15 से 33 वर्ष आयु वर्ग के योग्य छात्र-छात्राओ को कम्प्यूटर का बुनियादी ज्ञान, भाषा संवाद एवं पर्सनैलिटी डेवेलपमेन्ट इत्यादि का निःशुल्क प्रशिक्षण तीन माह तक दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में दिनांक:- 29.07.2025 तक कुल 6450 आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है जो लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 124 प्रतिशत है। इस योजना में किशनगंज जिला का स्थान बिहार राज्य में 03 (तीसरा) है। उपरोक्त तीनों योजनाओं की उपलब्धि में कुमार नितिन, प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में डी.आर.सी.सी. के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेषकर सहायक प्रबंधक, अफजल काजमी एवं सरोज कुमार इनके अवाला एस.डब्लू.ओ, आजाद कुमार, राजन महतो, विकास कुमार पाण्डेय सहित अन्य कर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



