google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में तीन बच्चे बने विजेता, 10 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी मिला प्रोत्साहन

समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख

सोनभद्र। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से बुधवार को हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के आधार पर तीन बच्चों को हेल्दी बेबी के रूप में पुरस्कृत किया गया। वहीं 10 आंगनबाड़ी केंद्रों से चयनित बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीतसिंह खरवार ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की नियमित देखभाल करें और उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, जिला कार्य समिति सदस्य जवाहरलाल जोगी और खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य सेविका चमेली देवी, देवन्तिका देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार, पप्पू शर्मा, शिव प्रसाद, पीडी जायसवाल समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)