समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। परिषदीय स्कूलों में जिस वर्ग के बच्चे आते हैं, उनके लिए सबसे जरूरी होता है आत्मविश्वास, मनोबल ऊंचा हो गया तो फिर सुविधाएं सेकेंडरी हो जाती है।आज नए सत्र के पहले दिन बच्चों के स्वागत के लिए कंपोजिट विद्यालय बरेमा के प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह सहित अन्य शिक्षक सुबह ही स्कूल पहुंच गए थे।जैसे जैसे स्कूल में बच्चो का आगमन होता गया वैसे वैसे उन्हें तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया।प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रतिभा घर-परिवार पैसा देख के नहीं आती है। प्रतिभा कहीं भी हो सकती है। उसको निखारने की जिम्मेदारी हम शिक्षकों की है।

अभिभावक मन में कभी भी ऐसा भाव न लाये की उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं।बच्चो के स्वागत में शैलेंद्र विक्रम,किरण प्रभा,सरोज वर्मा,मीना, दीप्ति जायसवाल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



