google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

असम श्रीभूमि मे त्रिदिवसीय शिवलिंग स्थापना महोत्सव 16 जून से 18 जून तक

श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा लक्ष्मी चा बागान में इस पावन अवसर शिवलिंग स्थापना और मुख्य कार्यालय उद्घाटन समारोह में आने के लिए श्री हर हर महादेव सेवा ट्रस्ट के सचिव बिश्वजीत कोइरी ने क्षेत्र के सभी को आमंत्रित किया।
———————————– श्री हर हर महादेव सेवा ट्रस्ट के सचिव बिश्वजीत कोइरी ने मीडिया के सामने कहा कि सभी श्रद्धालुजनों को अत्यंत हर्ष और आस्था के साथ सूचित किया है कि श्री हर हर महादेव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मगुरु श्री गौतम मिश्रा के तत्त्वावधान में एक भव्य त्रिदिवसीय शिवलिंग स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी महीने की 16, 17 और 18 जून को असम के श्रीभूमि जिले के सिंगलाछड़ा लक्ष्मी चा बागान में इस पावन अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन भी समर्पण और धर्मसेवा की भावना के साथ सम्पन्न किया जाएगा। यह आयोजन केवल धार्मिक चेतना का संचार नहीं करेगा, बल्कि समाज सेवा, सांस्कृतिक उत्थान, युवा शक्ति का मार्गदर्शन, नारी जागरण और संस्कार आधारित शिक्षा के प्रचार-प्रसार का केंद्र भी बनेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी को आमंत्रित किया कि इस दिव्य अवसर पर सपरिवार पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। पूजा उत्सव कार्यक्रम में कलश यात्रा, शिवलिंग स्थापना विधि एवं पूजन, रूद्राभिषेक तथा संगीतमय महाआरती। हर हर महादेव सेवा ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय का भी उद्घाटन किया जाएगा। महिला सम्मेलन-नारी शक्ति, धर्म, सेवा एवं समाज निर्माण में योगदान पर विशेष सत्र। स्थानीय सेवाकार्य और जन जागरूकता शिविर में आपकी पवित्र उपस्थिति इस आयोजन को सफल और पुण्यदायी बनाएगी।

असम श्रीभूमि संवाददाता


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)