श्रीश कुमार पांडेय ‘संतोष’
चिलकहर (बलिया) : चिलकहर ब्लाक के सबसे बड़े गांव हजौली में आजादी के अमृत महोत्सव की तिरंगा रैली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिन्टू राम कि अगुवाई में निकाली।
रैली में गांव के सभी सम्मानित लोग एवं प्रथमिक विद्यालय के बच्चे और अध्यापक भी उपस्थित रहे। लोगों में आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति बड़ा उल्लास दिखा। बड़े धूमधाम से यह कार्यक्रम मनाया गया। गांव में प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, धनन्जय सिंह (अध्यापक), सन्तोष सिंह, डब्लू दुबे, गुड्डू तिवारी, कन्हैया सिंह, अशोक सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



