google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आज श्री सिद्ध प्राचीन हनुमान मन्दिर मदैनिया में कलश यात्रा

संवाददाता/ अरुण पांडेय (गुरूजी)
दैनिक समाज जागरण

करमा/ सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित श्री सिद्ध प्राचीन हनुमान मन्दिर मदैनिया में हर साल की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली जाएगी और विश्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित मदैनीया गांव में श्री सिद्ध प्राचीन हनुमान मन्दिर में श्री सिद्ध विश्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है जिस क्रम में मन्दिर प्रांगण में कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें श्रद्धालु कलश यात्रा के कार्यक्रम में शामिल हो कर सुखद अनुभव करेंगे।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी ब्रह्मानंद तिवारी व नीरज तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम चार दिवसीय है। प्रथम दिन बुधवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मन्दिर परिसर से प्रारम्भ हो कर पूरे गांव का भ्रमण कर जलाशय में जल भर कर पुनः मन्दिर परिसर में आयेगी। जहा देवी देवाओं का पूजन व आह्वान किया जाएगा। गुरुवार को अन्नाधिवास, फलाधिवस, पुष्पाधिवास व शैयाधिवास कार्यक्रम होगा, शुक्रवार को श्री सिद्ध विश्वेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा एवम् शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। क्षेत्र वासी इस कार्यक्रमों में शामिल हो कर पुण्य के भागीदार बने। अंत में श्री तिवारी ने बताया कि हर शाम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)