नबीनगर में मच्छरों का कहर, बीमारी फैलने की आशंका

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। दिन में भी दुकानदारों को मच्छरों से परेशानी हो रही है वहीं रात में मच्छरों से बचने का एकमात्र सहारा मच्छरदानी ही है।कुछ लोग मच्छरों से बचने के लिए केमिकल युक्त साधनों का इस्तेमाल करते है जो स्वास्थ्य के लिए खासकर छोटे बच्चों के लिए घातक है।लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है ।

मच्छरों के प्रकोप के कारण जलजमाव, नालियों की साफ-सफाई नहीं होने और आसपास के गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने की समस्या गंभीर हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं ।नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती ने बताया कि वर्तमान में फॉगिंग मशीन खराब जिसे मरम्मत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मच्छर नियंत्रण के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, दवा छिड़काव और सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)