रविवार को श्री बालाजी धाम डोभ में हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
भिवानी, 15 फरवरी । रविवार को श्री बालाजी धाम डोभ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आर.एस.एस. के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा. शील कुमार जी रहे। उन्होंने शिवरात्रि के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदू सम्मेलन के उद्देश्यों की विस्तार से चर्चा की और वर्तमान समय में समाज के समक्ष प्रमुख चुनौतियां और उनके समाधान के रूप में पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य) को अपने आचरण में ढालने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने बताया कि आज पूरा विश्व हर समस्या के समाधान के लिए भारत की ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है ,इसलिए हम सबको भारतीय संस्कृति के अनुरूप आचरण करते हुए स्वयं से इन परिवर्तनों की शुरुआत करके पूरे विश्व को जागृत करना है क्योंकि हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा
उन्होंने बताया कि हिंदू केवल धर्म नहीं है बल्कि एक जीवन पद्धति है जो अपने देश को भारत माता के रूप में, प्रकृति को भगवान के रूप में, विश्व को परिवार के रूप में देखता है वही हिंदू है, जो सभी के सुख की कामना करता है वही हिंदू है। इस प्रकार विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भारतीय हिंदू सनातन संस्कृति में है, अतः हम सबको भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के संरक्षण श्री पुरुषोत्तम दास बंसल जी ,अध्यक्ष माडौधी जाटाण के सरपंच श्री अनूप जी, कोषाध्यक्ष विजय जी, संयोजक विजय मास्टर जी, सचिव संदीप जी ,सुनील जी श्रीमती सुनीता यादव जी और आसपास के विभिन्न स्थानों से लगभग 570 श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विशेष
कार्यक्रम श्री शनि देव मित्र मंडल रोहतक द्वारा पद यात्रा श्री बालाजी धाम डोभ पहुंची, धाम पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया और कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल और व्रत वाले श्रद्धालुओं के लिए केले और पेठे की मिठाई का प्रसाद वितरण किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



