कालांवाली 15 फरवरी 2026 (सुरेश जोरासिया) महाशिव रात्रि के पावन पर्व को लेकर भोले के भगतों में खुशी की लहर देखी गई। सुबह से ही मंदिरों में भगतों की लम्बी कतारे लगी रही। कालांवाली शहर के विभिन्न मंदिरों में सदाशिव महादेव के मंदिरों में भगतजनों ने जलाभिषेक किया गया। श्री महाकाल कांवड़ संघ कालांवाली की ओर से कांवड़ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ। महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर डेरा शिवपुरी तारूआना रोड़ कालांवाली में कांवडीयों के लिए ठहराव किया गया। डेरा शिवपुरी के मंहत बाबा गोरखपुरी गांव तारूआना ने बताया कि महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर भगतजनों के लिए जलपान व प्रसाद विरतण किया। इस मौके पर संत महापुरूष मंहत बाबा जमनादास दूनेवाला (पंजाब) से विशेष तौर पर पहुंचे।
कांवड़ीयों का जत्था डेरा शिवपुरी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मंहत बाबा गोरखपुरी ने कहा कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी महाशिव रात्रि का पर्व धूमधाम से संगत के सहयोग से मनाया गया। उनहोंने कहा महाशिव रात्रि का उपवास रखने का विशेष महत्व है। उपवास रखने से परिवार में सुख शांति कारोबार में उन्नति एवं प्रमसुख कि प्राप्ती होती है। कांवड को शहर के विभिन्न मंदिरो में चढ़ाया गया और अपने ईष्टदेव महादेव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कि गई। हर हर महादेव के जयघोष से सारा वार्तावरण भक्तिमय हो गया।
सभी ने मंहत बाबा जमनादास जी से आर्शिवाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। मां काली मंदिर में भी कावंडीयों के लिए भी खास प्रबन्ध किया गया। महामाई से सेवा समिति के प्रधान राजपाल धालीवाल ने कहा कि कांवडीयों ने मंदिर में कुछ सम ठहराव किया भगतों के लिए प्रसाद सुविधानुसार व्यवस्था कि गई। इस अवसर पर हरप्रीत, मुकेश, सुशील, नरेश, विजय कुमार फास्ट फूड, शुभम वंश कमल प्रेम गुरविन्द्र अंग्रेज गणेश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजुद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



