google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

होम स्टे में सैलानियो को घर जैसा मिल रहा वातावरण

सैलानी हो रहे उमरिया के स्वाद, संस्कृति एवं प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू
समाज जागरण
उमरिया । मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी मकान मालिकों के लिए योजनाएं शुरू की हैं जो अपने घर का एक हिस्सा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आवास के रूप में देना चाहते हैं। ये अनूठी और लाभदायक योजना संपत्ति मालिकों को पर्यटकों को भारत के हृदय की समृद्ध संस्कृति, खानपान, रीति-रिवाजों और जीवनशैली से परिचित कराने में सक्षम बना रही है। साथ ही ये योजना संपत्ति मालिकों के लिए नियमित आय का स्रोत और रोजगार के अवसर भी पैदा कर रही है। मध्य प्रदेश के शहरों,गांवों और पर्यटकों की रुचि के निकट स्थित स्थानों में उपलब्ध पर्यटक आवासों को पूरक बनाने के लिए,मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने होम स्टे योजना प्रारंभ की है जिसका क्रियान्वयन आईजीएस व्दारा किया जा रहा है ।


आई जी एस के क्लस्टर कार्डिनेटर सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम रंछा में 6 होम स्टे है, जिसमे वर्तमान में पांच प्रारंभ हो गए है । उन्होंने बताया कि ग्राम रंछा स्थित वनराज होम स्टे सावित्री चंद्रिका सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है , जिनके द्वारा अभी तक 2 लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की जा चुकी है। टाईगर मूवमेन्ट होम स्टे धर्मेंद्र यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है, फ़ूड आदि गतिविधियों से 6500 रूपये की आय अर्जित की जा चुकी है। टाइगर फुट प्रिंट होम स्टे सुंदर लाल यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है, फ़ूड आदि गतिविधियों से 4500 रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। विलेज लाइफ होम स्टे छोटे लाल यादव द्वारा संचालित किया जा रहा है तथा टेम्पल व्यू होम स्टे,छोटे सिंह का निर्माणाधीन हैं ।

रंछा में टाईगर मूमेंट होम स्टे एवं टाईगर फुट प्रिंट होम स्टे मे आने वाले देशी विदेशी सैलानियों को घर जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है । टाईगर मूवमेंट होम स्टे के संचालक धमेन्द्र यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की मदद से यह होम स्टे तैयार किया गया है , जिसमें एक कमरा बना हुआ है कमरे में डबल बेड की सुविधा है । इसके साथ ही होम स्टे के पास सब्जी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सैलानियो को घर जैसा खाना परोसा जाता है,तथा यहां की संस्कृति से अवगत कराया जाता है। होम स्टे के संचालन में पूरा परिवार मदद करता है । उन्होने बताया कि होम स्टे तैयार करने में एक लाख रूपये की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को इस अनूठी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)