पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण
पदमा- प्रखंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया और कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना उस दौर में हुई थी, जब देश आज़ादी के लिए संघर्षरत था। कांग्रेस पार्टी ने संगठित और सुनियोजित ढंग से स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1947 में देश को आज़ादी मिली। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भी कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस प्रखंड की सभी पंचायतों में संबंधित पंचायत अध्यक्षों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोमी पंचायत में अध्यक्ष सुनील मेहता, पिण्डारकौन पंचायत में बीरेंद्र कुमार, पदमा पंचायत में पंकज कुमार, सूरजपुरा पंचायत में पंकज कुमार, बिहारी पंचायत में शम्भू मेहता, कुटिपिसी पंचायत में अजय कुमार, सरैया पंचायत में महेश मेहता तथा बंदरबेला पंचायत में गुंजन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रेम भुइया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय रविदास, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नाम जावेद, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अली, सतीश मेहता, महादेव प्रसाद, विनोद कुमार, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुंचाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने तथा संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



