google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा–इटखोरी मुख्य सड़क पर जाम से आमजन बेहाल

●टोल टैक्स बचाने और अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, प्रशासन से कार्रवाई की मांग●

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

पदमा–इटखोरी मुख्य सड़क पर इन दिनों लगातार लग रहे जाम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आए दिन बाजार चौक–चौराहों पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे राहगीरों, स्थानीय व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर बड़ी और छोटी गाड़ियों का अत्यधिक दबाव जाम का मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि कई वाहन चालक टोल टैक्स से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या अनियंत्रित रूप से बढ़ गई है। परिणामस्वरूप, देर तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।


इसके अलावा सड़क के दोनों ओर बाजार क्षेत्र में किया गया अतिक्रमण भी जाम की समस्या को और गंभीर बना रहा है। दुकानों के आगे अवैध कब्जे और सड़क पर खड़े वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।


अब देखना यह है कि प्रशासन इस जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और लोगों को जाम की समस्या से कब तक निजात मिल पाती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)