दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध के समीप एनएच-139 पर एक अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जितेंद्र कुमार, उम्र 45 वर्ष, मिनी बिगहा निवासी रामकेवल राम के पुत्र थे और नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के अंकोड़हा सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे ।
जितेंद्र कुमार प्रतिदिन की तरह पल्सर बाइक द्वारा स्कूल से वापस घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित हाइवा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक हाइवा गाड़ी खड़ी कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजे की आश्वासन पर आक्रोशितों को समझाया और जाम हटवाया। हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे में मौत से पूरा परिवार गमगीन हो गया है। मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



