दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के हरिहर उरदना पंचायत के काला पहाड़ तेंदुआ आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित एक बैठक में नवीनगर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी ने पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया। बैठक में उपस्थित सेविकाओं और सहायिकाओं ने परियोजना कमेटी के पदाधिकारियों का फूल-माला से स्वागत किया चुनाव पर्यवेक्षक विपिन कुमार की देखरेख में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुषमा कुमारी को अध्यक्ष, पिंटू देवी को सचिव तथा मंजू देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने सेविकाओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें समाधान का आश्वासन दिया और पोषण ट्रैकर में सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करने और केंद्र संचालन को विभागीय निर्देशानुसार करने पर जोर दिया।अध्यक्ष प्रमिला कुमारी और उपाध्यक्ष रूपा कुमारी ने संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में सभी सेविका, सहायिका और गार्जियन उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



