समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक साईकिल सवार ट्रेलर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद चोपन थाना क्षेत्र के झिगटखोली गुरमुरा निवासी शंकर देव उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह घर से टोल प्लाजा मालों घाट पर ड्यूटी करने साईकिल से जा रहा था उसी दौरान गुरमुरा हाट बाजार से खाना खजाना के बीच वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर पिछे से आ रही ट्रेलर के चपेट में आ गया और साईकिल सवार सडक पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया जहां प्रत्यक्षदर्शीयो ने तत्काल पहुंचकर घायल को सड़क से किनारे करवाया गया इसके साथ ही एसीपी टोल प्लाजा के ऐम्बुलेंस व चोपन पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस से प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें चोपन पुलिस ने ट्रेलर व चालक को कब्जे में लेकर जांच में जुटे रहे।
वहीं घायल टोलप्लाजा मालों घाट एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यकर्ता था जो शाम वाली ड्यूटी करने जा रहा था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



