google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यमुना नदी में बड़ा हादसा: नाव पुल से टकराकर पलटी, 10 शव बरामद, कई लापता

मथुरा | 10 अप्रैल 2026। शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया। बंसीबट और केसी घाट के बीच स्थित पोंटून पुल के पास एक नाव पुल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 25 से 27 लोगों के सवार होने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव पुल से टकराने के बाद संतुलन बिगड़ने से पलट गई, जिससे कई लोग नदी में डूब गए। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंच गए और तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बचाए गए घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल टीमें भी घटनास्थल पर तैनात हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के आधार पर हादसे की पुष्टि की जा रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने आसपास के लोगों से सहयोग की अपील की है।

बाइट:
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, आगरा रेंज ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही सभी लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)