google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम संगठन के रिकार्ड को संभालेगी प्रशिक्षित बुक कीपर दीदियां: विमल कुमार सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) अंतर्गत गठित ग्राम संगठनों के अभिलेखों का रखरखाव करेंगी प्रशिक्षित लेखापाल दीदियां उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत दिनांक 08 सितंबर से चल रहे ग्राम संगठन के लेखपाल का मॉड्यूल-2 (VO BK M-2) का ऑल बुक ऑफ रिकॉर्ड विषयक 04 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठनों के सफलता की आत्मा होता है उसका अभिलेखीकरण जिसको अद्यतन करने में प्रशिक्षित बुक कीपर दीदियां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार दिवसों में डीआरपी अतुल कुमार पाण्डेय व शशिकांत द्वारा प्रतिभागियों को लेखांकन क्या है एवं लेखांकन करने की प्रक्रिया,
लेखांकन चक्र, ग्राम संगठन की मुख्य पुस्तक एवं सहायक पुस्तकों, फाइलों, रोकड़ बही में होने वाली प्रविष्टि, कैंसिल प्रविष्टि, सामान्य प्रविष्टि ,भूल सुधार प्रविष्टि और समायोजन प्रविष्टि के बारे में बताया गया एवं रोकड़ बही में लिखने का अभ्यास कराया गया। इसी क्रम में रसीद, बाउचर, रोकड़ बही, सामान्य खाता बही, डीसीबी, ऋण पुस्तिका, स्टाक रजिस्टर, सम्पत्ति रजिस्टर आदि में प्रविष्टि करने के तरीकों के बारे में बताया गया तथा अभ्यास कराया गया साथ ही साथ बैंक खाता संचालन मासिक प्रगति रिपोर्ट बनाना एवं वित्तीय विवरणी कैसे बनाएंगे के बारे में विस्तार से बताया गया और सभी प्रशिक्षुओं से अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी विकास खंड चोलापुर से 44, विकास खंड चिरईगांव से 33 व बड़ागांव से 03 इस प्रकार दो सत्रों में कुल 80 वीओ बुक कीपर दीदियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर बीआरपी राजलक्ष्मी देवी, बेबी, सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, अजीत कुमार, माधुरी, सीमा, ममता, जन्नत कुमारी, मंजू प्रसाद, चंचल, राधिका, पम्मी यादव, गजाला, रूपा, इंदू, सुमन यादव, अल्पना, काजल, नगीना, श्रुति, शिवांगी, प्रतिभा, नीता, ज्योति, आशा, संध्या, राजकुमारी, रेखा राय, रेनू, रीना, प्रीति, सीमा, जम्मू कुमारी, प्रीतम, गुंजा, सरस्वती, मधु, किरन, खुशबू आदि की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)