समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
वेक्टर जनित रोग यथा मलेरिया डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सफाई कर्मचारियों की दक्षता वृद्धि हेतु हरहुआ ब्लॉक सभागार में आज शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी हरहुआ की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
मुख्य प्रशिक्षण कर्ता जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडेय ने मलेरिया , डेंगू के कारण लक्षण और उपचार सहित डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की पहचान के साथ ही छिड़काव की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मलेरिया के मच्छर मादा एनोफिलिज का प्रजनन स्थल मुख्य रूप से रुका हुआ गड्ढे का पानी , अवरुद्ध नालियां है। वही डेंगू का मच्छर एडिस साफ पानी जो कंटेनर में यथा कूलर , टायर , नारियल के खोल , गमले , प्लास्टिक के कप , कचरा , कबाड़ में इकठ्ठा हो उसमे पनप जाता है।इससे सावधानी बरतने की जरूरत है।
बीड़ीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व एडीओ पंचायत रवि सिंह ने सफाई कर्मियों के कार्य दायित्व और भूमिका के साथ सजगता बरतने बारे में जानकारी दी। हरहुआ ब्लाक के सभी सफाई कर्मी शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



