google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रित बजट किसान हितैषी,हर वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर बनाया गया है संतुलित बजट: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को साकार करने वाला बजट है: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल- लोहारू, 06 फरवरी। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया 2026-27 का केंद्रीय बजट किसान हितैषी तथा हर वर्ग की भलाई को ध्यान में रखकर बनाया गया संतुलित बजट है। यह बजट किसान हित सहित कृषि, युवा, महिला और गरीब वर्ग के उत्थान में परिवर्तनकारी सिद्घ होगा। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित करने का विजन है।


पूर्व कृषि मंत्री श्री दलाल शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, संदीप श्योराण सहित पार्टी पदाधिकारी के साथ विशाल किसान सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों के भविष्य, युवाओं के अवसरों और भारत के ग्रामीण अंचल की आत्मनिर्भरता का स्पष्ट रोडमैप भी है। उन्होंने कहा बजट में किए गए प्रावधानों से हर क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।


श्री दलाल ने कहा कि केंद्र व हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश व प्रदेश में नए-नए नेशनल हाई-वे, हवाई अड्डïों व जलमार्गों का विस्तार हुआ है, जिससे कनेक्टीविटी बढ़ी है, जो व्यापार और उद्योग जगत का आधार है।

उन्होंने कहा कि बजट में नए हाई-स्पीड कॉरिडोर तथा विभिन्न उपकरणों में लगने वाली चिप को बढ़ावा देने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। श्री मोदी की कूटनीति के फलस्वरूप 27 यूरोपीय देशों से भारतीय ट्रेड की डील हुई है और अमेरिका द्वारा भारत का टेरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना देश की अर्थव्यवस्था में उन्नति का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि कारगर नीतियों की बदौलत देश में महंगाई दर कम हुई है। भारत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। विदेशी निवेश में भी वृद्धि हुई है। रोजगार में नए अवसर पैदा हुए हैं। युवाओं का भविष्य उज्जवल हुआ है। देश एक नई ताकत के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डिजिटल पर पूरा ध्यान दिया है। वर्ष 2014 से पहले के मुकाबले देश में शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, आईआईएम, आईआईटी, एम्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।


पूर्व कृृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए बजट में कृषि पर विशेष ध्यान दिया गया है। हरियाणा में सेमग्रस्त भूमि के सुधार की योजना को शामिल किया गया है, जिससे किसानों की चिंता दूर हुई है। इससे निश्चित तौर पर जिला भिवानी के सेमग्रस्त भूमि में प्रभावित किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बजट में वीबी जीराम जी योजना में सवा लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो ग्रामीण विकास व जरूरतमंदों को रोजगार देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वीबी जीराम जी में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस अवसर पर अनेक पार्टी पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)