google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा जादूगोड़ा मंडल युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 19 सितंबर 2025:– रामनगर राम मंदिर जादूगोड़ा आज पौधारोपण किया गया। जिला संयोजक गीता मुर्मू की उपस्थिति में एक पेड़ एक मां के नाम की शुरुआत के साथ पौधारोपण किया गया। जिला संयोजक गीता मुर्मू कहती है कि “इस तरह के आयोजन न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए भी आवश्यक हैं।” मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह अभियान एक बड़े लक्ष्य की दिशा में एक छोटा कदम है—भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ और स्वस्थ परिसर का निर्माण हम सभी लोग कर रहे हैं। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री रतनी पत्रों, रीना मोहाली, मंडल उपाध्यक्ष जलेश्वरी पत्रों, रोहित सिंह, अविनाश पासवान, कृष्ण गोप, विमल गोप, दिलीप करमाकर, अमन सिंह अभिषेक चौधरी, रोहन गोप, तमाम युवा साथी और महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)