google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अन्नदा कॉलेज में यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम

मिंटू कुमार समाज जागरण।
हजारीबाग : अन्नदा कॉलेज के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की ओर से यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता अधिवक्ता नफ़ीसा फ़िरदौस ने कहा कि कार्यस्थल या शैक्षणिक संस्थानों में यौन उत्पीड़न क़ानूनन अपराध है। उन्होंने छात्राओं को 2013 के अधिनियम की जानकारी दी और बताया कि हर संस्थान में आंतरिक शिकायत समिति अनिवार्य है, जहाँ पीड़िता अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है।

कार्यक्रम में संयोजिका डॉ. मीना श्रीवास्तव ने ऐसे आयोजनों को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। मंच संचालन डॉ. बिनीता व समापन डॉ. प्रेरणा ने किया। प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने इसकी सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)