समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर/
जब तक गांव गली जंगल पहाड़ों में रहने वाला आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक इस समाज का विकास और वीर एकलव्य अंबेडकर ज्योतिबा फुले शाहू जी महाराज पेरियार का सपना पूरा नहीं होगा इसलिए इस देश की शासन सत्ता में भागीदारी निभाने के लिए आदिवासी समाज को शिक्षित होना होगा उक्त बातें शुक्रवार को राजगढ़ ब्लाक के राजपुर गांव में वीर एकलव्य की जयंती के अवसर पर बोलते हुए सोनभद्र के पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कही।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को अपने पूर्वज के इतिहास को जानना चाहिए इसके लिए उन्हें शिक्षित होना जरूरी है उन्होंने कहा कि शिक्षा के कारण ही हजारों वर्षों तक हम दूसरों के गुलाम रहे क्योंकि हमें शिक्षा और समाज में भागीदारी से रोका गया उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान से दूर रखने के कारण ही हम आज पिछड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए आदिवासी समाज के लोगों को देवालय को छोड़कर पुस्तकालय की तरफ ध्यान देना होगा और इसके लिए सभी को शिक्षित होना पड़ेगा क्योंकि जो कार्य भगवान नहीं कर सकता वह कार्य शिक्षा कर देती है इसलिए सभी को अनिवार्य रूप से शिक्षा ग्रहण करना होगा तभी इस समाज को सामाजिक न्याय मिल पाएगा और सभी का विकास होगा।
सभा को मड़िहान के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी संबोधित किया उन्होंने भी आदिवासी समाज के लोगों से शिक्षित होने के लिए उन्हें संकल्प दिलाया और कहा की शिक्षा ही सभी समस्याओं का हल है बिना शिक्षा के कुछ भी हासिल नहीं होगा इसलिए समाज को हक और न्याय के लिए शिक्षित होना पड़ेगा जिस दिन समाज में शासन और प्रशासन में भागीदारी हो जाएगी उस दिन बीर एकलव्य का सपना पूरा हो जाएगा यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।
कार्यक्रम में संयोजक अनिल पटेल जोखन प्रसाद कोल अवधेश सिंह उर्फ पप्पू पटेल
राज नारायण कोल जग्गू कोल रमाशंकर कोल कन्हैयालाल बागी चंडन कोल माया शंकर कोल तमाम मिर्जापुर सोनभद्र के आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
राजापुर को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने एकलव्य जयंती पर बोलते हुए कहा कि राजापुर इतना रमणीक स्थान है कि इस पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वीर एकलव्य और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का एक ही सोच था की दबे कुचले समाज के लोगों को शिक्षित एवं विकसित बनाया जाए तो उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए वीर एकलव्य मंदिर के पास एक धर्मशाला और एक पुस्तकालय की स्थापना के साथ यहां अन्य चीज विकसित की जाएगी जिससे इसे पर्यटन का रूप मिल सके और यह कार्य जल्द ही सरकार किया जाएगा।
विधायक के इस घोषणा के बाद लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया और जल्द से जल्द इसे विकसित करने की मांग की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



