समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा के तेलगुड़वा के पश्चिम टोला गांव में बिजली की समस्या को लेकर के पूर्व प्रदेश सचिव छात्र मंच अपना दल एस रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व मे किया गया आंदोलन।
आजादी से लेकर के आज तक इस गांव में सरकार बिजली मुहैया नहीं करा पाई है स्थानीय लोगों ने राज्य मंत्री को भी अवगत कराए हैं विधायक को भी अवगत कराए हैं और जिले के तमाम अधिकारियों को भी इस समस्या से स्वागत कराया गया है
लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिसको लेकर के हमारे नेतृत्व में यहां के आदिवासी आंदोलन कर रहे हैं समय रहते जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करते हैं तो यह आंदोलन बड़ा हो सकता है क्योंकि मैं सरकार की छवि को खराब नहीं होने दूंगा सरकार की हर एक योजना जनता तक पहुंचे इसको लेकर के मैं पटल पर संघर्ष करता रहता रहूंगा, पंकज यादव ने बताया कि आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके समस्याओं के लिए अनवरत संघर्ष होता रहेगा।
बताते चलें कि यहीं बगल में ओबरा थर्मल पावर प्लांट से बिजली पैदा करके जिले से बाहर भेजा जाता है लेकिन जिले में निवास करने वाले आदिवासी समाज के लोगों को बिजली मुहैया नहीं करा पा रही है क्योंकि यहां के आदिवासी फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण का वहन करते हैं बीमार होते हैं इसके बावजूद भी इन्हें बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है यह दुर्भाग्य की बात है और समाज कल्याण राज्य मंत्री का भी घर उनके गांव से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन वह भी उनके समस्याओं पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं समय रहते अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो यह आंदोलन जिले से लेकर के लखनऊ तक होगा और हर हाल में आदिवासियों को बिजली मुहैया कराया जाएगा।
इस आंदोलन में भाग लेने वाले में विजय कुमार, तेजू राम, वंशराज, गुड्डू, लालमन, बलिराम, ब्रिज देव मुनि, ओमप्रकाश, भोला झीगई, उत्तम, मुन्ना, छोटेलाल, रामविलास, शिवकुमार, लालजी सोनू गुप्ता, सुरेश, मोहन लाल, चंद्र, भोला, उत्तम, रामप्यारी विश्वनाथ लक्ष्मण संतोष रोपड़ उत्तम रमेश सेनापति जैसे आदि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



