बिकास राय ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
प्रमुख समाजसेवी, पूर्व प्रबंधक जनता जनार्दन इंटर कालेज गांधीनगर स्व0 नागेंद्र प्रसाद राय की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम उनके भतीजे अवधेश नारायण राय पूर्व प्रधानाचार्य झारखण्डेय महादेव राष्ट्रीय इंटर कालेज शेर करीमुद्दीनपुर एव उनके नाती हर्ष राय प्रबंधक डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर ने दीप जला कर एव पुष्पांजलि अर्पित किया | तदुपरांत विद्यानंद राय ग्राम प्रधान, रमेश राय,मिन्कू राय दिवाकर पांडे, अमित रॉय, ज्ञान जी राय, रामजी राय, मधुकर पांडेय, नरेंद्र राय, अमित त्रिपाठी, नेहा राय, अंजली राय, जोखन यादव, शुभम मधेशीया, अभिषेक राय, ओमप्रकाश, मोकिम अंसारी,रितेश राय आदि लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की |
स्व नागेंद्र प्रसाद राय को याद करते हुए अवधेश राय ने कहा कि वो बड़े ही नेक इंसान थे |सदैव लोगों की मदद करते एव प्रबंधक रहते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मे भी बहुत सारे काम किए | हर्ष राय ने कहा कि बाबा स्व0 नागेन्द्र प्रसाद राय जी सदेव हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे एवं उनके बताये हुए रास्ते पर ही केवल मैं ही नहीं अपितु पूरा परिवार चलने का प्रयास करता है |
उक्त सभा मे डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर, सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज, गांधीनगर, जनता जनार्दन इंटर कालेज, गांधीनगर के समस्त स्टाफ एव क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
- नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटन
- तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
- खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 38 सहकारी समितियों को डीएपी व एनपीकेएस उर्वरक आवंटित
- मीनाबाजार घाघर नदी पर बना वैकल्पिक संपर्क मार्ग तेज बहाव में बहकर धराशायी
- मकरीबारी में तेज बारिश से पहाड़ी चेकडैम टूटा, किसानों की फसलें जलमग्न
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








