google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुकड़ू नकस्ली घटना में तिरुलडीह थाना के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में 14 जून 2019 को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में दो एएसआई और तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को याद करके आज भी लोग सहम जाते हैं \ शनिवार को तिरुलडीह थाना परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित करते हुए नमन किए एवं श्रद्धांजलि दिए।


इस नक्सली घटना में तिरूलडीह थाना में पदस्थापित एएसआइ गोवर्धन पासवान, एएसआइ मनोधन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी डिब्रू पूर्ति, आरक्षी युधिष्ठिर मलुवा शहीद हो गए यह दिन कुकड़ू प्रखंड के लिए काला दिन साबित हो गया \
इह श्रद्धांजलि सभा में सब इंस्पेक्टर सोमा उरांव, सब इंस्पेक्टर कार्तिकेय सिंह, सब इंस्पेक्टर नोवेल एक्का, सहायक सब इंस्पेक्टर रंजीत प्रसाद, सहायक सब इंस्पेक्टर बीरो लाल मुर्मू, हवालदार अबध किशोर दुबे, हवालदार दिलीप लोहरा समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)