google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अहमदाबाद के वायुयान हादसे में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

समाज जागरण /पंकज राघव

संभल।तिरंगा मार्केट के दुकानदारों ने सामूहिक रूप से मोमबत्ती जलाकर अहमदाबाद में हुए वायुयान हादसे में 266 मृतकों की आत्मिक शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मार्केट के नोमान प्रधान ने कहा कि वायुयान हादसा दुनिया का क्रूरतम हादसा है। ऐसी दुर्घटना की विश्व स्तरीय जांच होनी चाहिए और मृतकों के परिवार जनों को सरकारी नौकरी तथा पालन पोषण शिक्षण की पूरी व्यवस्था सरकार की ओर से की जानी चाहिए। दुर्वेश सैनी ने कहा कि अहमदाबाद में 266 लोगों का काल के गाल में समा जाना हर मानव को व्यथित करता है। उनके इस दुख की घड़ी में हम सब उन परिवारों के साथ हैं। तिरंगा मार्केट के दुकानदार मोहम्मद आबिद हुसैन, डॉ नीरज तोमर, मोहम्मद अनस खान, तेजपाल सैनी, आदित्य शर्मा, ताहिर हुसैन, मोहम्मद नाजिम, राव आकिफ, हाजी मोहम्मद हबीब, मोहम्मद जुबेर आलम, अजय शर्मा, रोहित कुमार, बिलाल, अहमद हुसैन आदि ने हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर 2 मिनट का मौन धारण किया। ईश्वर से वायुयान हादसे में मृतकों की आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की और उनके परिवार वालों को वज्राघात सहन करने की ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)