अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने APEC सम्मेलन में पीएम मोदी को ‘हत्यारा’ बताते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की तारीफ की। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्धविराम करवाया, जबकि भारत ने इसे भ्रामक बताया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। APEC सम्मेलन में सीईओ लंच के दौरान ट्रंप ने कहा कि मोदी “शानदार दिखने वाले लेकिन हत्यारे और बेहद कठोर नेता हैं।” साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को “महान योद्धा” बताया।

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच व्यक्तिगत रूप से युद्धविराम करवाया था, जब दोनों देशों के बीच गोलीबारी और सात विमानों के गिराए जाने की घटनाएं हुई थीं। उनका कहना है कि उनके हस्तक्षेप से 48 घंटों के भीतर “लाखों लोगों की जान बच गई।”
भारत सरकार ने पहले ही ट्रंप के इस दावे को “पूर्णत: असत्य” बताया था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, युद्धविराम का अनुरोध पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से किया गया था, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।
ट्रंप इस समय एशिया दौरे पर हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता से पहले उनके बयान से नई कूटनीतिक हलचल मच गई है। कई विशेषज्ञ इस ब्यान को बचकाना बताते हुए कुछ भी कहने के इनकार किया है। सवाल उठता है कि आखिर ट्रंप अपने एक “झूठ” को साबित करने के लिए “हजार झूठ” क्यो बोल रहे है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



