google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहल कस्बे के पटवार कार्यालय क्षेत्र में गंदगी का लगा अंबार, इसके चलते आम राहगिर व क्षेत्रवासी हुए मुहाल

लोगों ने पहले की भांति डस्टबिन ट्राली खड़ा करने व मौजूदा गंदगी से निजात दिलाने की कि मांग

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 29, अक्टूबर। बहल कस्बे के पटवार कार्यालय क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और इसके चलते आम राहगिर व क्षेत्रवासी मुहाल हो रहे हैं। यहां के बाशिंदों का कहना है कि दीपावली त्योहार पर भी उनकी गली में बिखरी पड़ी गंदगी को सफाई करने की ग्राम पंचायत ने जरूरत नहीं समझी। लोगों ने पहले की भांति डस्टबिन ट्राली खड़ा करने व मौजूदा गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।

लोगों ने साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं करवाने को लेकर नाराजगी जताई है। मानसून का वक्त बीत चुका है और इसके बाद मच्छर मक्खियों का कुनबा बढ रहा है। डेंगू व मलेरिया के रोगियों की संख्या अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही है। आवारा कुत्ते व पशु यहां गंदगी में मुंह मार रहते हैं। जहां ज्यादा लोगों की आवाजाही व एक आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। बावजूद सफाई नहीं करवाई जा रही है। वहीं लोग भी स्वच्छता के लिए जागरूक होने के बजाय ऐसे स्थानों पर गंदगी फैलाने में भी गुरेज नहीं करते हैं। जिसके चलते गंदगी का ढेर लगा है। गंदगी प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने ग्राम पंचायत से अविलंब गंदगी उठाने की मांग की है। इस बारे में बहल के सरपंच साधूराम पणिहार से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)