समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को उड़ीसा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना घोरावल से उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार एवं कांस्टेबल योगेश मिश्रा की टीम को जनपद ढेकनाल (उड़ीसा) रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए प्रकाश माहखुड़ पुत्र बसन्त माहखुड़ एवं रश्मि रंजन सामल पुत्र अशोक सामल, निवासीगण ग्राम मंगलपुर कुसपगां, थाना कान्ता बनिया, जनपद ढेकनाल (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय जेएमएफसी, जनपद ढेकनाल (उड़ीसा) के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। तत्पश्चात अभियुक्तों को थाना शाहगंज लाया गया तथा दिनांक 13.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



