समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में कंपनी के 2 करोड़ रुपये के गबन मामले में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मंडुवाडीह पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
वादी द्वारा दो सितंबर को कंपनी के पैसे गबन करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपितों पर फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर नकली दुकानदारों के नाम से बिल काटने और कंपनी के पैसे का गबन करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने कंपनी के अधिकृत कर्मचारी होते हुए अमानत में खयानत और कूटरचना जैसे अपराध किए। इस मामले में थाना मंडुवाडीह में धारा 406, 408, 420, 467, 468, 471, 504, 506, और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर निवासी युवराज सिंह और मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के सरिया निवासी रंजीत सिंह उर्फ रणजीत सिंह के रूप में हुई है। इन्हें गेट नंबर-4 के पास स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव, हेड कांस्टेबल दयाशंकर शर्मा और कांस्टेबल धर्मवीर भारती शामिल थे। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



