google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में नशे के इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

18 लूटे मोबाइल, 55,780 नकद और ब्लूटूथ बरामद

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन और चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लूटे गए मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और नकदी बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की । सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि परसा बाजार थाना पुलिस को एतवारपुर गांव में चोरी के मोबाइल और नशे के इंजेक्शन के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर एतवारपुर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान परसा बाजार निवासी गणेश कुमार और जहानाबाद निवासी दीपू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 18 लूटे गए मोबाइल फोन, चार ब्लूटूथ डिवाइस, 55,780 रुपये नकद और प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन के 39 पीस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन और रेलवे स्टेशन के आसपास मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। लूटे गए मोबाइल को वे 500 रुपये से 5,000 रुपये तक में बेचते थे। साथ ही प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन को 50 से 100 रुपये प्रति पीस की दर से बेचने की बात भी सामने आई है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)