google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नक्सलबाड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर! तीन घायल

दार्जिलिंग: समाज जागरण:
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये है। नक्सलबाड़ी आमतला स्टेट हाईवे की घटना है। बताया जा रहा है कि नक्सलबाड़ी के बेंगाईजोत आमतला इलाके में दो बाइकें अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण शर्मा (18), खोरीबाड़ी के शिमुलतला निवासी आर्यन भट्ट राय (17) और नक्सलबाड़ी के मैरीव्यू चाबागान इलाके के निवासी रंजीत मंडल (33) के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए। बाद में तीनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को बरामद कर पूरी घटना की जांच में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)