वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
13 जुलाई। किशनगंज में एक छात्रा के साथ दिन-दहाड़े दुष्कर्म का मामला सदर टाऊन थाना पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मामले पुछताछ जारी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मोती बाग वार्ड नंबर 7 की एक छात्रा जो इंटर की पढ़ाई करती हैं और उसकी मां सरस्वती विद्या मंदिर में नौकरी करती है।जब उसकी मां विद्या मंदिर में काम करने चली गई थी। इसी दौरान शनिवार 12 दिन को गिरफ्तार आरोपी गणेश मंडल छात्रा को अकेली देखकर उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का जबरन प्रयास किया गया ।इस दौरान छात्रा के मुंह में कपड़ा बांध दिया और बुरी तरीका से मारपीट भी किया गया। पीड़ित छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा होकर छात्रा को हैवान के चंगुल से आजाद कराया गया ।मौके पर लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर धुलाई कर दिया। इस बीच इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



