एक भाई की हुई मौत, दूसरा गम्भीर
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र से गुजरनेवाली के पटना औरंगाबाद मुख्य पथ (एनएच-139) पर अंकुरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार अंकुरी गांव निवासी सतेंद्र राम के 16 वर्षीय पुत्र चुन्नू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक चुन्नू अपीने सगे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर महाबलीपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा की विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा रौंद दिया। हाइवा के पहिए से सिर कुचल जाने के कारण चुन्नू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही चुन्नू का भाई मंगल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। हादसे के बाद हाइवा चालक सड़क किनारे हाइवा छोड़कर फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने एनएच 139 तथा नहर रोड को जाम कर दिया। जाम के कारण पटना औरंगाबाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि इस रोड पर ट्रकों की बेलगाम रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग की। सूचना मिलते ही पालीगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाने का बहुत प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मान रहे थे। प्रशासन की ओर से परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ब्लॉक नाजीर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई जिसके बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



