google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। नगर स्थित रेलवे इंटर कॉलेज में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रति समर्पण पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और कार्यकर्ताओं को इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने का कार्य करें।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में पार्टी की रीति-नीति, संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका, चुनाव प्रबंधन तथा जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।


समापन अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया इस अवसर पर रामलखन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, वर्ग प्रभारी बृजेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजवंत पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौबे, प्रदीप अग्रवाल, राजन जायसवाल, रामप्रताप केंवट, धर्मेंद्र जायसवाल, बृजेश पाण्डेय मीनू चौबे, राहूल सिंह, मिथलेश केशरी, रामकुमार सोनी, हिमांशु प्रियदर्शी, पवित्र जायसवाल शक्ति केंद्र संयोजक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)