वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भगवान दर्शन की कामना हो तो फिर इंसान हर तकलीफ उठा लेने का संकल्प कर लेता है। कुछ ऐसा ही किया भगवान भोलेनाथ के इस 2 भक्त ने, जो अपने आराध्य महादेव के दर्शन के लिए एक या दो नहीं बल्कि कई किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं।इतनी लंबी यात्रा लोग ट्रेन या गाड़ियों से तय करते हैं, पर इस भक्त की आस्था ऐसी है कि वह अपने आराध्य महादेव से मिलने के लिए साइकिल लेकर निकल पड़े है वही असम के कुछ युवा भी इसी इच्छाशक्ति को लेकर बाबा केदारधाम की यात्रा पर निकले हैं. अभी तक 2,700 किमी की यात्रा तय कर कई राज्यों को पार करने के बाद यह युवा आठवें दिन किशनगंज के ठाकुरगंज के पहुंचे हैं जहां रात्रि को ठाकुरगंज में विश्राम कर कल सबह पुनः अपनी यात्रा पर निकल जाएंगे । हालांकि दोनों युवक ने बताया कि लगभग हम दोनों 90-100 की दूरी प्रत्येक दिन तय करते हैं। उन दोनों ने बताया कि रात में हम लोग टेंट बनाकर और कभी पेट्रोल पंप में रहते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



