google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ सिटी के मुगलपुरा टीओपी पुलिस ने सोमवार की देर रात कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक स्कूटी के जरिए भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बर्गना के पास से इन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। मुगलपुरा टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार ने बताया कि नए साल को देखते हुए शराब तस्करी बढ़ने की आशंका थी। इसी कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक स्कूटी से विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई।पुलिस टीम ने देर रात बर्गना के पास संदिग्ध स्कूटी को रोककर जांच की। शुरुआत में युवक सामान्य दिखे, लेकिन जब स्कूटी की तलाशी ली गई तो डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रॉकी कुमार और विजय प्रभाकर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों पटना सिटी इलाके के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों काफी समय से शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय थे और स्कूटी का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि आसानी से भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकल सकें और पुलिस की नजर से बच सकें। टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)