google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा में विकास की दो बड़ी पहल: बगरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल व विद्यालय उन्नयन कार्य का शिलान्यास

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

पदमा (हजारीबाग):पदमा प्रखंड क्षेत्र के विकास को गति देने की दिशा में विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उनके द्वारा बंदरबेला एवं कुतिपीसी पंचायत के बीच बगरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण तथा पदमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के उन्नयन कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।
दोनई कला एवं दोनई खुर्द के बीच बगरा नदी पर प्रस्तावित उच्च स्तरीय पुल के निर्माण से वर्षों से आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। पुल बनने से दोनों गांवों के बीच सीधा और सुरक्षित संपर्क स्थापित होगा, जिससे विशेषकर बरसात के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।


इसके साथ ही पदमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के उन्नयन कार्य के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत संरचना एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है।


पुल निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब नदी पार करना सुरक्षित और सुगम होगा, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, प्रमुख वीणा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, उप प्रमुख सतेंद्र राणा, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)