दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के इटवां गांव से दो अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मनोज कुमार और सुजीत कुमार हैं,दोनों इटवां गांव के निवासी हैं। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे ।माली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



