google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

वीरेंद्र चौहान,समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के अंतर्गत गुरुवार, 06 फरवरी को आयोजित परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई।


जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 2850 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, जिनमें से 2808 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन का कोई मामला सामने नहीं आया।


वहीं द्वितीय पाली में कुल 8926 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 8797 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस पाली में भी किसी प्रकार का कदाचार अथवा निष्कासन का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं प्रशासनिक व्यवस्था संतोषजनक रही। अनुमंडल दंडाधिकारी अनिकेत कुमार , डीएसपी किशनगंज एवं एसडीपीओ गौतम कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की सतत निगरानी में परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)