google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सुरार पहाड़ से 20 लीटर देशी शराब और बाइक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) गुप्त सूचना के आधार पर नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरार पहाड़ से 20 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि सुरार पहाड़ इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद की। मौके से 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के सुरार गांव निवासी राकेश कुमार और नबीनगर थाना क्षेत्र के शिवसागर गांव निवासी मनीष कुमार है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)