बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता
झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेड़ा थाना अंतर्गत खरबंधी उच्च विद्यालय में पुलिस प्रशासन के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर कार्यक्रम के दौरान दो स्कूली छात्रा अचानक बीमार पड़ गई। कविता राय एवं जैस्मिन खातून जो कक्षा ग्यारहवीं एवं कक्षा छठी की छात्रा हैं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बेलियाबेड़ा थाना प्रभारी सुदीप पालोधी के तत्परता से तत्काल बीमार दोनों छात्रा को स्वयं वाहन में लाद कर जिला मुख्यालय स्थित झाडग्राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों छात्रा की तबीयत स्थिर बताई जा रही है। विद्यालय के एक शिक्षक ने बताया कि दोनों छात्र फिलहाल स्वस्थ हैं। चिकित्सक ने उन्हें एक दिन अस्पताल में रखने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक गर्मी के वजह से दोनों छात्रा के बीमार होने की बात कही जा रही है। बहरहाल बेलियाबेड़ा थाना प्रभारी सुदीप पालोधी के सक्रियता देखकर इलाके के लोगों ने प्रशंसा की है। बीमार छात्रा जैस्मिन खातून के पिता ने थाना प्रभारी श्री पालोधी के कार्रवाई से अभिभूत होकर उनका आभार व्यक्त किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



