राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के सात मिल चौक के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर दो ट्रक आपस मे भीड़ गए।टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ट्रक के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कुछ समय तक आवागमन बाधित हो गया।हादसे के बाद नागालैंड नंबर रजिस्टर्ड ट्रक जिसमें कोयला लदा हुआ था चालक और उपचालक दोनों मौके से फरार हो गए जबकि दूसरा ट्रक जिसमें पत्थर लदा हुआ था चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया और सड़क से दोनों ट्रक को हटाया। जिससे आवागमन पुनः बहाल हो सका।जानकारी के अनुसार फरार ट्रक चालक और उपचालक दोनों की तलाश जारी है ।और आगे की कानूनी कारवाही की जा रही है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



