google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जंक्शन से महिला दरोगा को छेड़छाड़ करनेवाला दो युवक गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ राजधानी पटना के प्रमुख रेलवे स्टेशन, पटना जंक्शन पर एक महिला दारोगा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना रविवार को उस समय हुई जब पीड़िता दुमका-पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर पटना जंक्शन पर उतरी रही थीं। ट्रेन से उतरते समय दो युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का-मुक्की की। बताया गया है कि महिला दारोगा भागलपुर जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना में तैनात हैं। जब वह ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंचीं, तभी दो युवकों ने पहले उनके साथ धक्का-मुक्की की और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क गली नंबर 3 निवासी भोला कुमार और गया जिले के बजीरगंज थाना अंतर्गत पाले गांव निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को आरपीएफ द्वारा पकड़ने के बाद रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रेल थाने में छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है। रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में रेल एसपी ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला दारोगा के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई और आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने न केवल रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी वर्दीधारी महिला अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं। जब एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम महिलाओं की स्थिति की कल्पना की जा सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)