google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बंदूक के साथ दो युवक गिरफ्तार मण्डावर पुलिस की कार्रवाई

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

मण्डावर पुलिस ने रविवार को दो युवकों को अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीप पुत्र अशोक विश्वास और मिथुन पुत्र जोधु, दोनों निवासी ग्राम चंदपुरा, बंगाली कॉलोनी, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर के हैं पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से एक 12 बोर की अवैध बंदूक बरामद की है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि ये युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल हरेन्द्र, विपिन तोमर और दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और असलहे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)