दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
चांदपुर (बिजनौर)। ग्राम कमालपुर निवासी सुक्खे खां ने थाना चांदपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री शमा की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शमा को उसका पति नदीम, सास खेरुल निशा, नंद रुबिना, देवर सलमान और ससुर सरफराज (सभी निवासी ग्राम बास्टा) दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायत में कहा गया है कि खेरुल निशा, रुबिना और सरफराज ने मिलकर शमा को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी पति नदीम को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी उप निरीक्षक संदीप पंवार, कांस्टेबल सोहित कुमार और विकास कुमार की शामिल रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



