पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: पदमा–इटखोरी रोड पर लाटी मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (संख्या 02 बी सी 1470) हजारीबाग की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान लाटी टर्निंग के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में चालक समेत बाइक पर सवार दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पदमा थाना के एएसआई मोतीलाल देशवाली घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



