google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अलग-अलग स्थानों से शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज जिले में शराब तस्करी और शराब के सेवन पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 3.300 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।


उत्पाद विभाग के निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में फरिंगोला चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई। जांच के क्रम में पहली कार्रवाई में एक व्यक्ति के पास से 2.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति के पास से 500 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं दूसरी ओर देवी चौक पर सहायक अवर निरीक्षक भोले शंकर द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान दो अन्य व्यक्तियों को 1.050 लीटर विदेशी शराब के साथ धर दबोचा गया।


उत्पाद विभाग की टीम ने चारों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेडिकल जांच के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए जिले भर में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)