दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान
रामपुर मथुरा सीतापुर
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला तूतही पुर पतोंजा के बीच अनियंत्रित होकर बोलोरो पिकअप ने 18 वर्षीय नवयुवक को मारी जोरदार टक्कर जिससे नवयुवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया राम नरेश उर्फ पंकज यादव निवासी ग्राम मक्का पुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी का बताया जा रहा है जो किसी काम से थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंतर्गत साइकिल से जा रहा था तभी बिलहरा की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और नवयुवक केसर में काफी चोट आ गई जिससे नवयुवक बेहोश हो गया बेहोशी की हालात में ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया है वहीं पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामनरेश अपने पिता का एकलौता बेटा है और पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वहीं पर मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मथुरा थाना एवं मोहम्मदपुर खाला थाने का बॉर्डर भी है इसी वजह से दोनों थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहे वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप ने जोरदार टक्कर मारने के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और बोलेरो पिकअप को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और हालात नाजुक बताए जा रहे हैं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



