google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनियंत्रित रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 8 घायल

थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र में बीती रात की घटना

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बीती रात रॉबर्ट्सगंज से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने खड़े भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई जिसमें सवार 8 लोग घायल हो गए व ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे बैठे 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, मौके पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी सुकृत भेजवाया।
सुकृत चौकी इंचार्ज बृजेश पांडेय ने बताया कि बीती रात रोडवेज सुकृत बाजार से पहले अनियंत्रित होकर भूसा ढोने वाले ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई तथा रोडवेज बस में सवार कंडक्टर समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनको एंबुलेंस बुलाकर सीएससी मधुपुर व शिवगंगा नर्सिंग होम सुकृत में उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है ट्रैक्टर व रोडवेज को सड़क के किनारे हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल किया गया। युवक के शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भिजवाते हुए परिजनों को सूचित करते हुए अग्रिम कार्रवाई में की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)